
रतलाम, मनोज श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम जिले (Ratlam district) में बढ़ती अवैध शराब की बिक्री और आबकारी विभाग की लापरवाही और उदासीनता के चलते बीते पंद्रह दिनों में 2 बड़े खूनी संघर्षों की वारदात सामने आई हैं। जहां बीते दिनों एक मामला नामली क्षेत्र से सामने आया था वहीं अब एक और मामला बीती रात जावरा के हसनपलिया से सामने आया है। यहां अवैध शराब बेचने की बात को लेकर दो पक्षों में भयंकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे तक चलने लगे। घटना में 6 लोगों को चोटें आई वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें- Morena News: UP के 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौत, खड़े ट्रक से टकराई कार
जानकारी के मुताबिक हसनपालिया में मंगलवार रात करीब 10 बजे ये वारदात हुई जहां अवैध शराब बेचने की बात को लेकर दो पक्षों में लाठी और पत्थरों से मारपीट होने लगी। मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष अवैध शराब बेचने की बात को लेकर हुआ है। ठेकेदार के लोग गुर्जर अरनिया गांव में अवैध शराब की बिक्री की बात को लेकर गांव के समरथ चंद्रवंशी को शराब ठेके पर ले आए थे। इसके बाद ग्रामीणों और ठेकेदार के लोगों में विवाद हो गया। विवाद में पथराव और जमकर लाठी- डंडे चले जिसमें शराब ठेकेदार विक्रम सिंह और दूसरे पक्ष के समरथ और भंवरलाल को चोट आई है। औद्योगिक थाना पुलिस जावरा ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें- MP में 6 के लाइसेंस निलंबित, 3 पंचायत सचिव सस्पेंड, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समेत 3 बर्खास्त
मामले में थाना प्रभारी जनकसिंह रावत ने बताया कि हसनपालिया में हुई वारदात में समरथ चंद्रवंशी को ब्लैक में शराब बेचने की बात को लेकर ठेकेदार के लोग पकड़कर उसे ठेके पर लाए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद अन्य ग्रामीण भी शराब ठेके पर पहुंच गए और पथराव कर दिया। देर रात विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों के 6 लोगों को चोटें आई जिसमें 3 गंभीर रूप से घाय हुए हैं जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”624179386″]
