थाने में नींद की गोलियां खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में चल रहा इलाज

थाने में नींद की गोलियां खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में चल रहा इलाज

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। रतलाम (Ratlam) के महिला थाने में एक महिला द्वारा आत्महत्या का कदम उठाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। जानकारी के मुताबिक महिला ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला थाने के स्टाफ ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक महिला अपनी बेटी को बालिका गृह भेजे जाने के बाद से काफी दुखी हो गई थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। एक दिन पहले नाबालिक बच्ची के परिजन उसे एक युवक के साथ बात करने के मामले में थाने लेकर पहुंचे थे। यहां पर बालिका ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद उसे चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर वहां से बालिका गृह भेजा गया।

Must Read- पीथमपुर में खुल रहा देश का पहला महिला इंडस्ट्रीयल पार्क, दुनियाभर की महिलाएं कर सकती है आवेदन

महिला आज अपनी बेटी को वापस लेने के लिए आई थी, लेकिन जब उसे यह पता चला कि उसे बालिका गृह भेज दिया गया है तो वह काफी परेशान हो गई और उसने थाने में नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

घटना के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक ये महिला औद्योगिक थाने की बेंच पर बैठकर अपनी बेटी से मिलने का इंतजार कर रही थी। थाने के स्टाफ ने उसे समझाइश देकर दूसरे दिन बेटी से मिलवाने की बात कही थी। लेकिन उसने अचानक नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews