Pollution in Indore : इंदौर में 34 दिन बाद प्रदूषण की मात्रा में आई कमी, 100 से नीचे आया AQI

indore

Pollution in Indore : इंदौर शहर में इन दिनों प्रदूषण की मात्रा में कमी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि जैसे ही ठंड का मौसम आया है वैसे ही प्रदूषण कम होने लगा है। अमूमन सर्दी के मौसम में प्रदूषण अक्सर बढ़ता हुआ नजर आता है। लेकिन इंदौर शहर के लिए यह एक अच्छी बात है कि सर्दी के मौसम में इसमें कमी देखने को मिल रही है।

दरअसल, शुक्रवार के दिन जब एक्यूआइ लेवल देखा गया तो वह 83 पर आ गया है। ये 34 दिन बाद 100 से नीचे आया है। बेहतर वायु गुणवत्ता के लिए ये अच्छा माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रीगल चौराहे पर लगी रियल टाइम पाल्युशन मशीन में ये एक्यूआइ लेवल चेक किया गया है। इसकी वजह मौसम परिवर्तन बताई जा रही है।

ये भी बताया गया है कि पीएम-10 का औसत 83.48, पीएम-2.5 का औसत 23.94 वहीं कार्बन डायआक्साइड का औसत 1.03 मापा गया है। जिसकी वजह से प्रदुषण का स्तर कम हो गया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो हमेशा सर्दी के मौसम में प्रदुषण बढ़ता हुआ ही देखने को मिलता है।

हालांकि कहा जा रहा है कि ये एक्यूआइ दो तीन दिन में फिर 100 के पार जा सकता है। आज से पहले 14 अक्टूबर के दिन 100 से नीचे एक्यूआइ आया था। तब 94 मापा गया था। लेकिन उसके बाद 100 से ऊपर ही रहा। 23 अक्टूबर के दिन 202 और उसके दो दिन बाद 262 देखने को मिला। इतना ही नहीं नवंबर के महीने में भी ये 203 तक आ गया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews