एक साल पहले की रंजिश, छोटे पारस ने बड़े पारस पर किया जानलेवा हमला

इंदौर, रंजिश

इंदौर,आकाश धौलपुरे। इंदौर(indore) में एक गुंडे(goon) के परिवार पर करीब एक साल पहले हमला हुआ था। एक साल बाद बुधवार रात को उसने अपने ऊपर हुए हमले का बदला(revenge) लेने के लिए हमला करने वाले गुंडे पर धावा बोल दिया। इस मुठभेड़ में दोनो ही तरफ के लोगों को चोट पहुंची। एक गुंडे को गंभीर चोटें लगीं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, पूरा मामला आपसी रंजिश9mutual rivalry) और नाम के वर्चस्व को लेकर बताया जा रहा है। गुंंडो की भिड़ंत में एक गुंडा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना इंदौर के छत्रीपुरा थाने के सेठी नगर की बताई जा रही है। जहां एक साल पुरानी रंजिश के चलते छोटे पारस उर्फ पारस धानक निवासी समाजवाद नगर और उसके कई साथियों ने एक साथ बड़े पारस उर्फ पारस परदेशी पर तलवारों से हमला बोल दिया। जिसके बाद इस जानलेवा हमले(deadly attack) के चलते बड़ा पारस गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

बता दे कि गुंडा बड़ा पारस सेठी नगर में अपनी बहन से मिलने गया था जिसकी जानकारी गुंडे छोटे पारस को लग गई। इसके बाद छोटे पारस और उसके करीब 10 साथियों ने उस पर हमला बोल दिया। जिसके बाद बड़ा पारस घायल हो गया। घायल बड़े पारस के परिजन राहुल बड़के ने बताया कि बुधवार को अचानक एक साथ कई लोगों ने  बड़े पारस पर हमला बोल दिया था।हमले की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें 8 से 10 लोग एक घर पर हमला करने के इरादे से घुस गए थे। छत्रीपुरा टीआई पवन सिंघल ने बताया कि हमले के बाद 3 लोगो को गिरफ्तार किया है। वही इस मामले के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है जिसके आधार पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews