Indore Accident : इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सड़क हादसा, आपस में भिड़ी दो ट्रेवल बस, 30 घायल, 8 गंभीर, 1 की मौत 

indore accident

Indore Accident : इंदौर से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इंदौर-इच्छापुर हाईवे के सिमरोल घाट पर करीब सुबह दो बसे आमने-सामने टकराने की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और एक की मौत मौके पर हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंच गई। जिन 8 लोगों की हालत गंभीर थी उन्हें सबसे पहले अस्पताल भेजा गया। वहीं बाकि घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है बता दें यह हादसा धुंध अधिक होने की वजह से हुआ है। ये हादसा सिमरोल के बाइग्राम में हुआ। इस हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शी सुरेश खंडेलवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे ये हादसा हुआ।

indore accident

दरअसल, आर्या ट्रैवल्स की बस खंडवा से इंदौर जा रही थी। वहीं यादव ट्रैवल्स की बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। ऐसे में दोनों आपस में टकरा गई। ये हादसा बस ने मोड़ पर ओवरटेक किया इस वजह से हुआ और धुंध ज्यादा होने की वजह से हुआ। जैसे ही हादसा हुआ लोगों के चींखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बच्चे भी रोने लगे।

बस ड्राइवर के दोनों पैर बस के अंदर फंस गए। ऐसे में क्रेन की मदद से उन्हें निकाला गया। वहीं 4 एंबुलेंस से घायलों को इंदौर भेजा गया है। इसके अलावा बाईग्राम की सरपंच के पति लवलेश मीणा ने इस हादसे को लेकर बताया कि सुचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। ऐसे में घायलों को बसों से निकाल कर अस्पताल भेजा गया। वहीं एक मृतक को भी निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि हादसा बेहद खतरनाक था। बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews