Indore Crime News : इंदौर-बड़वाह रोड पर डकैती, सरेआम 15 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

indore crime News

Indore Crime News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार चोरी की वारदात को लुटेरे अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में इंदौर और बड़वाह रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने हाथ साफ किए है। बताया जा रहा है कि दिन दहाड़े पेट्रोल पंप से 15 लाख लेकर चोर फरार हो गए। जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

दरअसल, जिन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है वह गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए आए थे। ऐसे में वह पंप के ऑफिस में घुस कर गल्ले से 15 लाख रूपये लेकर फरार हो गए। इस मामले को लेकर तुरंत पुलिस को सुचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सभी ओर नाकेबंदी कर दी। जल्द ही चोरों की तलाश कर पुलिस उन्हें अड़े हाथ लेने के लिए तैयार है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews