ग्वालियर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, शाम को आएंगे सीएम शिवराज, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

ग्वालियर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, शाम को आएंगे सीएम शिवराज, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत ( RSS Chief Dr. Mohan Bhagwat) देर रात ग्वालियर पहुंचे।  वे यहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय स्वर साधक संगम (घोष शिविर) (Swar Sadhak Sangam,Ghosh Shivir) में मौजूद रहेंगे  और आज शनिवार शाम स्वदेश के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे, स्वदेश के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj Singh Chauahn) भी शामिल होंगे। 

RSS के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ( RSS Sarsanghchalak Dr. Mohan Bhagwat) शुक्रवार देर रात तेलंगाना एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे। वे ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय स्वर साधक संगम (घोष शिविर) (Swar Sadhak Sangam,Ghosh Shivir) में 28 नवम्बर तक मौजूद रहेंगे।  कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी लिंक रोड स्थित केदारधाम परिसर में किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें – Kaal Bhairav Ashtami : भैरव अष्टमी आज, जरूर खिलाएं कुत्ते को मीठी रोटी, इन उपायों से दूर होंगे सारे संकट

डॉ मोहन भागवत की Z प्लस सुरक्षा के चलते उनके साथ भारी सुरक्षा दस्ता था, शहर में डॉ भागवत की मौजूदगी को देखते हुए दो अतिरिक्त कंपनियां उनकी सुरक्षा में लगाईं गई हैं। आयोजन स्थल केदारधाम से लेकर शहर में जहाँ डॉ भागवत के कार्यक्रम हैं या प्रवास रहेगा वहां सुरक्षा के भारी इंतजाम किये गए हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, सोने के दाम बढ़े, जानिए ताजा कीमत

RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत आज शाम जीवाजी विश्व विद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी में शाम 6 बजे आयोजित “स्वदेश” के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे और मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे ग्वालियर आएंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ , मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक अशोक सोहनी विशेष रप्प से शामिल रहेंगे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मध्यभारत प्रांत के प्रांतीय स्वर साधक संगम (घोष शिविर) (Swar Sadhak Sangam,Ghosh Shivir) के चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 25 नवम्बर को दुर्लभ वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी के साथ हुआ।  26 नवम्बर को RSS के स्वर साधक संगम, घोष शिविर में शामिल 550 स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकला, जिसका शहर के विभिन्न मार्गों पर पुष्पवर्षा कर शहरवासियों ने स्वागत किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews