मध्य प्रदेश में RTE Lottery का शुभारंभ आज, 33 लाख छात्रों को वितरित की जाएगी गणवेश राशि

RTE Lottery

RTE Lottery: मध्य प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए हर साल ऑनलाइन लॉटरी का शुभारंभ किया जाता है। इस बार भी यह लॉटरी सिस्टम रखा गया है जिसका शुभारंभ आज यानी की गुरुवार को होने वाला है। लॉटरी खोले जाने के साथ 33 लाख छात्रों को गणवेश की राशि भी ट्रांसफर की जाने वाली है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ऑनलाइन लॉटरी का शुभारंभ और गणवेश राशि खातों में ट्रांसफर करेंगे।

आज सुबह 11:30 बजे वल्लभ भवन में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जाने वाला है। इस अधिनियम के तहत वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को गैर अनुदान प्राप्त आशा की विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। इन विद्यालय में 25% सीट रिजर्व रखी जाती है।

1 लाख से ज्यादा आवेदन

इस साल आरटीई के इस लॉटरी सिस्टम के लिए एक लाख 48000 बच्चों के माता-पिता ने आधार सत्यापन करवा कर 23000 स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन दिया है। इसमें 77473 लड़के और 71 हजार 22 लड़कियां हैं। आवेदन बिल्कुल निशुल्क रखा गया था। आवेदन करने के बाद दस्तावेज सत्यापन में सवा लाख बच्चे पात्र निकले हैं। आज लॉटरी खोले जाने के बाद आवंटित स्कूल की जानकारी आरटीई के पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके अलावा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी भेजी जाएगी।

इन जिलों को गणवेश वितरण

RTE लॉटरी के अलावा गणवेश राशि का वितरण भी किया जाने वाला है। जिसमें 33 लाख छात्रों को 600 रुपए प्रति छात्र के हिसाब से राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस राशि वितरण में 30 जिले शामिल हैं। जिनमें इंदौर, उज्जैन, भोपाल, हरदा, खरगोन, शाजापुर, झाबुआ, धार, बालाघाट, जबलपुर, विदिशा, आगर मालवा, सीहोर, मुरैना, ग्वालियर, नीमच, अशोकनगर, देवास, निवाड़ी, बुरहानपुर, मंदसौर, दमोह, दतिया, गुना, उमरिया, कटनी, डिंडोरी, राजगढ़, बालाघाट में राशि वितरण होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews