धान तुलाई के बदले किसान से मांग रहा था रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

धान तुलाई के बदले किसान से मांग रहा था रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

Sagar Lokayukta Police Action : सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक सहायक समिति प्रबंधक को किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, सहायक समिति प्रबंधक धान तुलाई के बदले किसान से चार हजार रुपये की रिश्वत (Bribe) ले रहा था।

सागर लोकायुक्त एसपी रामेश्वर यादव के मुताबिक ग्राम देवरी नाहरमऊ थाना केसली के निवासी वीरेंद्र साहू ने उनके कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया था जिसमें नया नगर गौझामर के सहायक समिति प्रबंधक विनोद कुमार जैन द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की गई थी।

आवेदक किसान ने बताया कि विनोद कुमार जैन उसकी 28 किलो धान तुलाई करने के एवज में 4000/- रुपये की रिश्वत की मांग का रहा है। उन्होंने स्टाफ से शिकायत की तस्दीक करवाई और रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाए जाने ट्रेप की प्लानिंग की।

आज लोकायुक्त टीम ने आवेदक वीरेंद्र साहू को विनोद कुमार साहू के पास रिश्वत की राशि 4000 /- रुपये लेकर भेजा। आवेदक वीरेंद्र साहू प्राथमिक साख सहकारी समिति चारगुवा कार्यालय के सामने आम रोड के पास गौरझामर पहुंचा और जैसे ही उसने रिश्वत की राशि 4000/- रुपये सहायक समिति प्रबंधक विनोद कुमार जैन को दी, वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड लिया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews