VIDEO: MP की सुनार नदी में अचानक आई बाढ़, 4 बच्चे फंसे, रेस्क्यू कर बाहर निकाला

सुनार नदी

सागर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भले ही अभी मानसून (Monsoon) की दस्तक ना हुई हो लेकिन बारिश (Rain) का दौर जारी है, ऐसे में हादसे भी हो रहे है। कभी किसी पर बिजली गिरने की खबर आ रही है तो कभी तेज बहाव में बहने की। इसी बीच सागर जिले (Sagar District) के गढाकोटा से बड़ी खबर मिल रही है,आज गुरुवार सुबह सुनार नदी में पानी का लेवल बढ़ने से बाढ़ आ गई और मछली पकड़ने गए गए चार बच्चे बीच में एक चट्टान पर ही फंस गए।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में मानसून से पहले इन जिलों में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस (Sagar Police) मौके पर पहुंचे है और राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया है और चारों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि  गढ़ाकोटा से करीब तीन किमी दूर रनगुंवा गांव में कृषि उपज मंडी के पीछे यह चारों बच्चे दुर्गेश, किशु, आंनद और राजेंद्र  सुनार नदी में मछली पकड़ने के लिए आए थे। रनगुंवा गांव निवासी यह बच्चे जब सुनार नदी (Sunaar river) में  मछली पकड़ने गए थे, तभी देर रात हुई प्री-मानसून की तेज बारिश से अचानक बाढ़ आ गई।

यह भी पढ़े..MP Weather Alert: मप्र के 8 संभागों में बारिश के आसार, जानें कब आएगा मानसून 

इस दौरान ये चारों बच्चे रुवा बब्बा के पास एक चट्टान पर फंस गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों की जैसे ही नजर पड़ी उन्होंने पुलिस को सुनार नदी में फंसे बच्चों की सूचना दी ।मौके पर  जिला प्रशासन (District Administration) और एसडीआरएफ (NDRF) की टीम पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया और घंटों की मशक्कत के बाहर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।इस दौरान PWD मंत्री गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) के पुत्र अभिषेक भार्गव (Abhishek Bhargava) भी मौके पर मौजूद रहे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews