MP News: सागर के बाद अब इन 5 जिलों में छात्रों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित, कलेक्टर का आदेश जारी

MP School News: लगातार तापमान में हो रही वृद्धि और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सागर के बाद अब जबलपुर, सिंगरौली, पन्ना, हरदा और नर्मदापुरम जिला प्रशासन ने भी स्कूलों में 30 अप्रैल 2026 तक छुट्टी घोषित कर दी है। बता दें प्रदेश मे ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से शुरु होंगे।
school

School News

मध्य प्रदेश में लगातार तपिश बढ़ती जा रही है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। कई शहरों में लू और वार्म नाइट की स्थिति बनी हुई है। लगातार बढ़ती गर्मी और छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर सागर के बाद अब जबलपुर, सिंगरौली, पन्ना, हरदा और नर्मदापुरम जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र ने जिले की सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों की प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वी तक के छात्र-छात्राओं के लिये 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक एवं स्कूल स्टाफ नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य संपादित करेंगे। बता दें कि इससे पूर्व जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया था।

पन्ना कलेक्टर ऊषा परमार ने भी प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक की शालाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यथावत रहेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। वहीं सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा भी प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

इसके अलावा नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा तापमान में वृद्धि एवं लू की स्थिति को देखते हुए समस्त सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, आईसीएसई /सीबीएसई/अनुदान प्राप्त /केन्द्रीय विद्यालय / नवोदय विद्यालय/अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक की समस्त कक्षाओं के लिए आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किए जाने के आदेश जारी किए गए है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शासकीय संस्था प्रमुख / शिक्षक प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहकर विभागीय शासकीय कार्य संपादित करेंगे। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षाएँ एवं अन्य शासकीय कार्य यथावत पूर्व निर्देशानुसार संचालित होंगें। हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने भी कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के छात्रों के लिए 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है। कक्षा 9वीं से 12वीं का समय सुबह 7:30 से 12:00 बजे तक रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews