ग्वालियर पहुंचे सिंधिया, मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन पर कही ये बड़ी बात

ग्वालियर पहुंचे सिंधिया, मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन पर कही ये बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)  ने मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की बातों को सिरे से ख़ारिज कर दिया।  उन्होंने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं कहाँ से चल रहीं हैं मुझे नहीं मालूम।  पिछले 16 महीनों में कठिन परिस्थितियों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने बहुत अच्छा काम किया है। मैंने उन्हें बधाई नहीं धन्यवाद दिया है।

चार दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश आये ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) आज गुरुवार को भोपाल से ग्वालियर पहुंचे और ग्वालियर एयरपोर्ट से ही भिंड जिले के मेहगांव के लिए रवाना हो गए। जहां पर वे शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कुछ लोगों के यहां जाएंगे। उसके बाद शाम 4 बजे ग्वालियर आएंगे। यहां पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होगे। रात्रि विश्राम जय विलास पैलेस में करेंगे।

ये भी पढ़ें – MP: मप्र में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, भरे जाएंगे 2500 पद, देखे डिटेल

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल को ख़ारिज करते हुए कहा कि शिवराज जी मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया है। पिछले 16 महीनों में कठिन परिथितियों में उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, नेतृत्व परिवर्तन की बात कहां से चल रही है, मुझे पता नही है।

ये भी पढ़ें – वन विभाग की दबंग महिला ऑफीसर पर रेत माफिया का हमला, पुलिस पर उठे सवाल

जितिन प्रसाद (Jitin Prasad)  के भाजपा (BJP) ज्वाइन करने के फैसले को अच्छा फैसला बताते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि मैंने उन्हें बधाई दी है।  हमने एक साथ काम किया है।  वे बहुत क्षमतावान नेता हैं।  मुझे भरोसा है कि पार्टी उनकी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews