Sehore News: मध्यान्ह भोजन केंद्र की आड़ में चलता था जुए का अड्डा, पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

sehore, gambling

सीहोर, अनुराग शर्मा। सीहोर (sehore) की कोतवाली थाना पुलिस (police) ने जुआ खेल रहे लोगों पर सख्त कार्यवाही की है। जयंती कॉलोनी स्थित मध्यान्ह भोजन केंद्र (mid-day meal centre) में कुछ लोग अवैध (illegal) रूप से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। इन 8 आरोपितों को गिरफ्तार (arrested) कर इनके कब्जे से 42 हजार 410 नगदी व ताश पत्ते जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

बताया जा रहा है जुआ खेलते पकड़े गए लोगो मे कांग्रेस नेता भी शामिल है। दअरसल शुक्रवार की देर रात थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक्शन लिया। इसमें सीएसपी दीपक नायक, कोतवाली टीआई नलिन बुधोलिया सहित 6 से अधिक पुलिस कर्मियों ने जयंती कालोनी स्थित एक मध्यान्ह भोजन केंद्र में जुआ खेलने वाले लोगों पर छापामार कार्यवाही की। इस कार्यवाही में पुलिस टीम ने एक शिक्षक, पार्षद, पति, कांग्रेस नेता और उसके भाई, निजी अस्पताल में मेडीकल संचालक सहित 8 जुआरियों को पकड़ा।

यह भी पढ़ें… Ratlam News: शहर में सख्ती, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं है कोरोना का भय, भीड़ की डरावनी तस्वीरें आई सामने

सीएसपी दीपक नायक ने बताया कि बस स्टैंड के पास जयन्ती कॉलोनी स्थित मिडडे मील सेंटर में 8 लोग जुआ खेल रहे थे। मध्यान्ह भोजन केंद्र की आड़ में लंबे समय से यहां जुआ खेला जा रहा था। जब हम पहुंचे तो बाहर एक कुत्ता बंधा हुआ था, वहीं अंदर का नजारा कुछ और ही था। यहां पर काफी महंगी-महंगी शराब रखी थी और खाना भी बन रहा था। इस दौरान जुआ फड़ से पुलिस ने अक्षत कासट, साकेत कासट, मनोहर शर्मा, नीरज राठौर, कमल राठौर, वीरेंद्र सलूजा, प्रदीप कुमार और छबिन्दर राठौर के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews