मप्र के इस जिलों में 8 मई तक कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Lockdown extended

सीहोर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सीहोर जिले (Sehore District) में तेजी से बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए 8 मई तक कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) बढ़ा दिया गया है।इस संबंध में सीहोर कलेक्टर (Sehore Collector) ने आदेश जारी कर दिए है। चूंकि 8 और 9 मई को शनिवार-रविवार का लॉकडाउन पहले से घोषित है। इस तरह सीहोर जिला 10 मई की सुबह 6 बजे तक के लिए लॉक रहेगा।वही राजगढ़-देवास में 7 मई तक और बुरहानपुर में 8 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है।

यह भी भी पढ़े.. मप्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक का निधन, वीडी शर्मा-अजय विश्नोई ने जताया शोक

कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला दंडाधिकारी एवं सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत समस्त सीहोर जिले में कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान किरान दुकान खोलने संबंधी छूट 01 मई एवं 05 मई को प्रात: 09 बजे से 11 बजे तक रहेगी।

इसके साथ ही 01 मई एवं 05 मई को प्रात:09 बजे से 11 बजे तक फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवाईयां एवं आटा चक्की की दुकानें खोली जाएगी। अत्यावश्यक सेवाओं में छूट एवं प्रतिबंध पूर्व में जारी आदेश के अनुसार ही प्रभावशील रहेंगे।

यह भी पढ़े.. मप्र में 92 हजार पार एक्टिव केस, सीएम शिवराज सिंह ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

इधर, कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस अमले द्वारा जिले में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया जा रहा है। राजस्व एवं पुलिस अमले द्वारा लोगों को समझाइश दी जा रही है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है । बहुत आवश्यक कार्य हो तो ही घर से बाहर निकलें। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासनिक अमले द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही है।

बता दे कि सीहोर जिले में पिछले 24 घंटे में यहां 111 नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए है। इनमें सीहोर शहरी क्षेत्र के 11 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतकों में एक महिला एक पुरुष शामिल हैं। वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 1133 हैं।

कोरोना कर्फ्यू

कोरोना कर्फ्यू1

कोरोना कर्फ्यू

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews