
Sehore News : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी, रामाखेड़ी, ढाबला के किसानों ने 23 जुलाई को लोकसभा में पेश होने जा रहा है बजट को किसानों के लिए किसान सम्मन निधि 10000 देने एवं प्रत्येक किसान को फसल बीमा का लाभ देने एवं किसान क्रेडिट कार्ड की राशि बढ़ाने, फसल का सही दाम दिलाने एवं किसानों को पेंशन राशि दिए जाने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
जिले में किसानों की बगैर अनुमति कृषि भूमि को अधिग्रहण नहीं करने की मांग को लेकर किसानों ने आज लहंगे गीत गाकर कुलासी नदी में जल सत्याग्रह करते हुए किसान अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया है। साथ ही लहंगे गीत गाकर पानी में खड़े होकर लोकसभा में बजट को लेकर अपनी मांग रखी।
[dgv_vimeo_video id=”988005103″]
[dgv_vimeo_video id=”988005254″]
ग्रामीण किसानों द्वारा पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए आज गुरु पूर्णिमा के दिन कुलसी नदी में पानी में खड़े होकर जल सत्याग्रह करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री से अनोखे तरीके से जल सत्याग्रह करते हुए मांग की गई है कि 23 जुलाई को किसानों के लिए लोकसभा में बजट में जो मांगे हैं उन्हें बजट में पूरा किया जाए।
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”988004872″]
