सीनियर अधिकारी के कहने पर सहायक ने आबकारी ठेकेदार से इस एवज में मांगी थी घूस, लोकायुक्त पुलिस ने 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
seoni Lokayukta police

Seoni lokayukta News : प्रदेश में रिश्वतखोरी पर सख्त एक्शन के बाद भी सरकारी अधिकारी कर्मचारियों में भय नहीं है, लोकायुक्त पुलिस लगातार भ्रष्ट सरकारी मुलाजिमों को रंगे हाथ पकड़ रही है बावजूद इसके वे रिश्वत लेने की आदत से बाज नहीं आ रहे, ऐसा ही एक मामला सिवनी जिले से सामने आया है, जहाँ आज एक बार फिर लोकायुक्त जबलपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक आबकारी अधिकारी को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है।

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फरियादी राकेश साहू ने बताया कि में आबकारी ठेकेदार हूँ। मुझे शहर में ठेका संचालित करने के लिए जिला आबकारी अधिकारी शैलेश जैन के कहने पर सहायक आबकारी अधिकारी पवन कुमार झारिया ने 5 लाख रुपए महीना देने की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त एसपी को लिखित में की थी।

रिश्वत (Bribe) लेते सहायक आबकारी अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन किया तो वह सही निकली। मंगलवार को जब ठेकेदार पवन कुमार झारिया को 3 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत दे रहा था, तभी लोकायुक्त की टीम दबिश दी और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
सिवनी से सपना जाटव की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1028904005″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews