सेक्सटॉर्शन का शिकार हुआ इंदौर का IT इंजीनियर, युवती ने बनाई अश्लील वीडियो फिर धमकाया, जानें पूरा मामला

Sextortion In Indore

Sextortion In Indore : इंदौर से हाल ही में एक इंजीनियर के साथ हुए सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आईटी कंपनी का सॉफ्टवेयर इंजीनियर इस सेक्सटॉर्शन का शिकार हुआ है। ये मामला सभी लोगों को अलर्ट करने वाला है। क्योंकि इन दिनों ये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश के लड़कों को इसका शिकार बनाया जा रहा है और लड़के भी आसानी से इस घटना का शिकार बन जाते हैं। ऐसा ही इंदौर के युवक के साथ हाल ही में हुआ।

दरअसल एक लड़की ने युवक को झांसी में लेकर पहले उसका अश्लील वीडियो बनाया। लड़का उस लड़की के झांसे में आ गया। लड़की ने पहले लड़के को फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी थी और लड़के ने एक्सेप्ट कर ली। जिसके बाद दोनों की बात होने लगी और लड़की ने लड़के से अश्लील हरकतें करवा कर उसका वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं इसके बाद क्राइम ब्रांच का अवसर बनाकर उसे खूब धमकाया।

इससे युवक काफी ज्यादा डर गया और उसने अपने पास से 33 हजार रुपए एक अकाउंट में डिपॉजिट कर दिए। जिसके बाद उससे और रुपयों की मांग की गई। ऐसे में युवक ने पुलिस कमिश्नर और पुलिस उपायुक्त को शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही पुलिस को उन नंबरों की जानकारी भी मुहैया करवाई। अब पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।

ये है पूरा Sextortion का मामला

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक संचार नगर में रहता है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि 4 अगस्त को फेसबुक पर सुमन अग्रवाल नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। युवक ने उसे एक्सेप्ट कर लिया था। जिसके बाद दोनों की बात हुई और फिर वॉट्सऐप नंबर भी युवक ने दे दिया। ऐसे में कुछ दिनों तक दोनों ने चैटिंग पर बात की।

इसी दौरान युवती ने वीडियो कॉल कर दिया। इतना ही नहीं युवक के पूरे कपड़े भी उतरवा दिए। युवती ने इंजीनियर से भी कपड़े उतारने और चेहरा दिखाने के लिए कहा। लेकिन युवक ने चेहरा नहीं दिखाया तो कॉल कट कर दिया। बाद में युवक के पास कॉल आया जिसमें उसे क्राइम ब्रांच का अफसर बन के धमकाया गया। इसमें नाम राकेश अस्थाना बताया गया था।

इसकी जानकारी युवक ने पुलिस कमिश्नर को दी। युवक ने पुलिस को बताया कि कॉल पर मुझे धमकाया गया और कहा गया कि आपके खिलाफ शिकायत आई है। आप लड़कियों से अश्लील बातें करते हो। गांजा-स्मैक का काम करते हो। इतना ही नहीं युवक को एक यूट्यूबर राहुल का नंबर दिया गया जो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला था।

कहा गया कि उससे बात कर लो। जब उसे कॉल करा तो राहुल ने 90 प्रतिशत अपलोड होने की बात कही। इसके बाद अपलोड रुकवाने के लिए उससे पैसों की मांग की गई। जिसके झांसे में आकर युवक ने 33 हजार रूपये अमाउंट डिपॉजिट करवा दिए। इसके बाद और पैसों की मांग की गई। जिसके बाद युवक ने वकील से संपर्क किया और इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को की।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews