SGSITS College: इंदौर के SGSITS कॉलेज में स्टूडेंट्स ने जमकर किया हंगामा, जूनियर्स से भिड़े सीनियर्स, जमकर हुई पत्थरबाजी

SGSITS College: इंदौर के SGSITS कॉलेज में स्टूडेंट्स ने जमकर किया हंगामा, जूनियर्स से भिड़े सीनियर्स, जमकर हुई पत्थरबाजी

SGSITS College: इंदौर के सबसे चर्चित कॉलेजों में शामिल SGSITS में शुक्रवार की रात को बड़ा हंगामा देखा गया। दरअसल कॉलेज में पड़ने वाले स्टूडेंट्स में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमे गंभीर रूप धारण कर लिया है। जिसके बाद कॉलेज कैंपस में जमकर हंगामा देखने को मिला। हंगामे के चलते मामला पुलिस तक पहुँच गया। जिसकी जानकारी के बाद तुकोगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया और मामले को संभाला।

जमकर मारपीट और खुलेआम पत्थरबाजी करते हुए नजर स्टूडेंट्स:

दरअसल SGSITS कॉलेज में एक प्रोग्राम चल रहा था। जिस वजह से कॉलेज के सभी छात्र एक जगह एकत्रित हुए थे। हालांकि विवाद के समय कॉलेज में फैकल्टी भी मौजूद थी। लेकिन फिर भी कॉलेज के स्टूडेंट्स एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट और खुलेआम पत्थरबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि पुलिस को जानकारी मिलने के बाद तीन लोगों पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है।

एक छात्र को आंख में गंभीर चोट आई:

जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। जहां कॉलेज के बाहर ही स्थित एक चाय की दुकान पर इंजीनियरिंग के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया हालांकि शुरुआत में बातचीत से मामला सुलझाया जा रहा था। लेकिन कॉलेज के सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर छात्रों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसमे सेकेंड ईयर के एक छात्र को आंख में गंभीर चोट आई। वहीं मामला देर रात तक चलता रहा। जिसके बाद मौके पर मोर्चा सँभालने पहुंची पुलिस को देख आरोपी छात्र भाग निकले। हालांकि पुलिस द्वारा कुछ छात्रों को गिरफ्तार भी किया गया है।

कैसे हुआ पूरा विवाद?

दरअसल SGSITS कॉलेज के अनुसार कॉलेज में इवेंट चल रहा था। जिसमे कई स्टूडेट ने शराब पी रखी थी। स्टूडेंट्स की माने तो SGSITS में किसी की कोई रोक-टोक नहीं रहती है। दरअसल जानकारी में सामने आया की पास में ही चंदेल है। जहां स्टूडेंट्स चाय की दुकान पर चाय पीने जा रहे थे उसी दौरान सीनियर स्टूडेंट्स का और जूनियर्स का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews