सूरजपुर के बाद अब शाजापुर में सिंघम ADM, दुकानदार को लगाया सरेआम थप्पड़, देखिये वीडियो

सूरजपुर के बाद अब शाजापुर में सिंघम ADM, दुकानदार को लगाया सरेआम थप्पड़, देखिये वीडियो

शाजापुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के कलेक्टर द्वारा एक युवक को सरेराह थप्पड़ मारने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शाजापुर में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एडीएम एक दुकानदार को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। दुकान खोलने पर बजाय नियमानुसार कार्रवाई करने के, एडीएम महोदया ने उसे चांटा मार दिया।

मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान, कहा- ‘ कमलनाथ उड़ा रहे देश के संविधान का मजाक’

एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों की दादागिरी सामने आई है। कोरोना कर्फ्यू में खोलना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो दुकानदार ने बचाव के लिए कह दिया कि घर दुकान के अंदर ही है। इसपर टीम ने अंदर जाकर देखा तो वो बात गलत निकली। इसपर गुस्साई ADM मंजूषा विक्रांत ने किशोर दुकानदार को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि ये बात रही है कि कोरोना काल में प्रशासन की गाइडालइन के खिलाफ जाकर दुकान आदि खोलना गलत है, लेकिन इस तरह अधिकारी द्वारा किसी को थप्पड़ मारना भी जायज नहीं ठहराया जा सकता। ऐसी ही एक घटना में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के कलेक्टर द्वारा एक युवक को सरेराह चांटा मारने, मोबाइल तोड़ने वाले और उसे पुलिस से पिटवाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हटा दिया गया था। देखना होगा कि इस मामले में सिंघम अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews