शिवना ने किया भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक, पानी में डूबे 4 मुख

Pashupatinath

मंदसौर, डेस्क रिपोर्ट। मंदसौर (Mandsour) जिले में आई तेज बारिश (Rain) की वजह से इन दिनों सभी नदी नाले उफान पर है। ऐसे में बीती शाम आई तेज बारिश के बाद भगवान पशुपतिनाथ (Pashupatinath Mandir) का शिवना (Shivna river) ने जलाभिषेक कर दिया। बताया जा रहा है कि शिवना नदी उफान पर आने की वजह से भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भ ग्रह में आ गया।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है ये हर साल होता है और ऐसा होना खुशहाली भरा माना जाता है। बता दे, मंगलवार की सुबह से ही मंदिर में पानी आना शुरू हुआ था जो सुबह 7 बजे तक चरण पखारे तक और 8 बजे तक भगवन पशुपतिनाथ के चार मुँह तक आ गया। सावन महीने के बाद ये पहली बार हुआ है। हर साल यहां शिवना नदी भगवन पशुपतिनाथ का जलाभिषेक करती है।

Must Read : Krishna Janmashtami : ऐसे करें जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के झूले का श्रृंगार, मनमोहक लगेगा रूप

Pashupatinath

जानकारी के मुताबिक, पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर में स्थित है। ये मंदिर 7वीं सदी का प्राचीन मंदिर है। इस प्राचीन मंदिर के शिवलिंग को स्वयंभू माना जाता है। आपको बता दे, यहां भगवन की प्रतिमा अष्टमुखी है। ऐसी प्रतिमा कही देखने को नहीं मिलती ये बेहद दुर्लभ है। इस मंदिर में अक्सर भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। इतना ही नहीं सावन के महीने में इस मंदिर में सबसे ज्यादा भक्तों का तांता देखने को मिलता है।

Pashupatinath Pashupatinath

सावन के महीने में ही शिवना नदी भगवन पशुपतिनाथ का जलाभिषेक करती है लेकिन इस साल सावन के बाद भादो माह में ऐसा हुआ है। इस बार यहां का जल स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। पूरा मंदिर शिवना के पानी में डूबा हुआ है। वहीं भगवन की पूरी प्रतिमा डूबी हुई है। बताया जा रहा है कि मंदसौर जिले में पिछले 24 घंटे में अब तक कम से कम 114 मिमी बारिश हो चुकी हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews