सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में संघर्ष, डेढ़ साल के बच्चे की मौत, दरोगा का सिर फटा

सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में संघर्ष, डेढ़ साल के बच्चे की मौत, दरोगा का सिर फटा

शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट। करेरा से भितरवार सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण और पुलिस में विवाद हो गया जिसके बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसपर पुलिस ने लाठियां भांजी और खबर है कि इस लाठीचार्ज के कारण डेढ़ साल के एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं पथराव में पुलिस दरोगा राघवेंद्र यादव का सिर भी फट गया। ये घटना करेरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर गधई की है। करेरा से भितरवार सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन में विवाद हुआ जिसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

करैरा में हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल मौका मुआयना के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों के साथ बैठकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मामले को शांत कराने की कोशिश की और कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”643910218″]

[dgv_vimeo_video id=”643899281″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews