शिवपुरी : शांति समिति की बैठक में उठा पेयजल संकट का मुद्दा, निराकरण को लेकर हुई चर्चा

शिवपुरी : शांति समिति की बैठक में उठा पेयजल संकट का मुद्दा, निराकरण को लेकर हुई चर्चा

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। जिले के खनियाधाना थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में आमजन को आ रही समस्याओं और कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। जिसमें पेयजल की समस्या को लेकर निराकरण करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें:-पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान, विधायक ने दिए हैण्ड पम्प सुधारने के आदेश

खनियाधाना थाना परिसर में थाना प्रभारी केपी शर्मा सहित तहसील रीडर रानू जैन, नगर पंचायत स्वास्थ्य विभाग राजीव यादव की अध्यक्षता में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान नगर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने सुझाव दिए। गणमान्य नागरिकों ने कहा कि भीषण गर्मी में नगर पंचायत द्वारा लोगों को ठीक से पीने का पानी भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। शासन द्वारा बीते साल छह करोड़ की योजना व राशि क्षेत्र को भेजी गई लेकिन प्रशासनिक अधिकारी आमजन की समस्याओं को लेकर गम्भीर नहीं है।

यह भी पढ़ें:-गुना को ग्वालियर यूनाइटेड नेशनल आर्मी कहने पर विधायक ने जताई आपत्ति

बैठक में बताया गया कि नगर में कुछ दिनों पहले गूडर रोड निर्माण के कारण पाइप लाइन डेमेज हुई थी, जिसे आज तक सुधारा नहीं गया। पुराने नगर में नगर पालिका चौराहा टेकरी मंदिर के पीछे केवट मोहल्ला बाजार में नियमित रूप से नल नहीं आते हैं। वहीं विभिन्न वार्डों में ट्यूबवेलों का जलस्तर कम होने से उनके द्वारा सप्लाई कम दी जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews