शिवपुरी के इस सांसद ने लिखा सीएम शिवराज को पत्र, रसोई गैस वितरक को कोरोना वॉरियर का दर्जा देने की मांग

शिवपुरी

शिवपुरी, मोनू प्रधान। शिवपुरी (shivpuri) में गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद (MP) डॉक्टर के. पी. यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने एक मांग की है। उनकी मांग है कि प्रदेश के रसोई गैस सिलेंडर वितरक (LPG distributors) एवं स्टाफ के लोगों को कोरोना योद्धा (corona warriors) का दर्जा दिया जाए।

यह भी पढ़ें… शहडोल कलेक्टर का एक्शन- पंचायत सचिव और पटवारी निलंबित, बीएमओ को कड़े निर्देश

सांसद यादव ने पत्र लिखते हुए मांग की है कि कोविड-19 महामारी काल में संपूर्ण मध्यप्रदेश में रसोई गैस वितरण का कार्य निरंतर रूप से संचालित हो रहा है। गैस वितरकों द्वारा इस महामारी से न डरते हुए घर-घर तक रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं। इस साहसिक कार्य को संपन्न करते समय कभी भी संक्रमण का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके ये कर्मचारी अपने काम के प्रति कभी लापरवाही नहीं दिखाते हैं। इसलिए प्रदेश में जितने भी रसोई गैस वितरक एवं उनके स्टाफ हैं सभी रसोई गैस वितरकों एवं स्टाफ को कोरोना योद्धा का दर्जा दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें… सिंगरौली पुलिस ने अंधी हत्या का किया पर्दाफाश, घर के सदस्यों के साथ मिलकर पत्नी ने दिया था घटना को अंजाम

शिवपुरी

सांसद डॉक्टर के पी यादव की इस मांग से सभी गैस वितरक व स्टाफ के लोगों ने आभार माना है व आशा जताई है जल्द ही इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व उचित निर्णय लेगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews