सीधी जिले के जंगल में कैमोर मूड़ा पहाड़ के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सीधी जिले के जंगल में कैमोर मूड़ा पहाड़ के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सीधी, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जंगल में उफरौली मंदिर के ऊपर कैमोर मूड़ा पहाड़ के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – शासकीय कर्मचारियों के लिए काम की खबर, नई प्रणाली लागू, इस तरह मिलेगा लाभ

वहीं, पुलिस ने इस मामले की जानकारी सिहावल तहसीलदार आरडी साकेत को दी। जानकारी मिलते ही वो घटनास्थल पर पहुंच गए, इससे पहले थाना प्रभारी अमिलिया केदार परौहा ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। फिलहाल, शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का दावा है कि लाश काफी दिन पुराना है। अब इस बात का पता तो पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें – क्रूड ऑयल के दाम में उछाल, बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, यहाँ घट गए दाम, जानें ताजा भाव

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने तूरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है। इस दौरान चारों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने शव को बरामद किया गया। एसडीआरएफ की टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शव को बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – RBI Alert: आरबीआई ने ATM यूजर्स को किया अलर्ट, पैसा निकालते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, वर्ना होगा भारी नुकसान 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews