Indore Airport पर मिला नरकंकाल, रहस्य में उलझी पुलिस

Indore Airport

Indore Airport : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का नर कंकाल मिला। जैसे ही इसकी खबर सभी को लगी तो आसपास तक के इलाकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नरकंकाल देख एयरपोर्ट अधिकारीयों ने तुरंत पुलिस को इस बात की सुचना दी। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।

हालांकि अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि ये नरकंकाल किसका है और यहां कैसे आया। इस बात के रहस्य में पुलिस भी उलझ गई है। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। दरअसल कंकाल उस वक्त मिला जब एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी आसपास के एरिया में फेसिंग का काम करवा रहे थे। उस वक्त एक पानी निकासी के गड्ढे में यह नरकंकाल मिला।इस कंकाल को करीब 1 साल पुराना बताया जा रहा है।

Indore Airport

एयरोड्रम थाने के प्रभारी संजय शुक्ला ने इस बारे में बात करते हुए बताय कि एयरपोर्ट के पास बिजली से जुड़े काम कर रहे कर्मचारियों को ये कंकाल मिला। सोमवार रात ये बात सामने आई। जब हमारी टीम वहां पहुंची तो पहली नजर में नर कंकाल के साल भर पुराना होने का अनुमान लगाया गया। हालांकि अभी तक इसकी कोई पहचान सामने नहीं आई है। अभी इसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नर कंकाल मिलने के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews