Jabalpur News: जबलपुर मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में निकला सांप, सर्प विशेषज्ञ ने 7 फीट लंबे धामन सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा

Jabalpur News: जबलपुर के मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। 7 फीट लंबे धामन सांप को सर्प विशेषज्ञ ने पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
Jabalpur News: जबलपुर मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में निकला सांप, सर्प विशेषज्ञ ने 7 फीट लंबे धामन सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा

Jabalpur News: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सात फीट लंबा सांप निकल आया। सांप देखते ही वहां मौजूद लड़कियां सहम गई। जैसे-तैसे हॉस्टल से बाहर निकलकर उन्होंने इसकी जानकारी वार्डन को दी। सूचना मिलते ही वार्डन मौके पर पहुंची और उन्होंने फोन कर सर्प विशेषज्ञ को बुलाया।

सर्प विशेषज्ञ ने सांप को जंगल में छोड़ा

रविवार छुट्टी का दिन था। छात्राएं अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहीं थी। इसी बीच एक छात्रा ने देखा कि हॉस्टल में सात फीट का लंबा सांप अंदर आ गया हैं। तभी महिला सुरक्षा कर्मी आरती नामदेव ने सांप निकलने की सूचना वार्डन को दी। वार्डन ने सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को फोन करके बुलाया। गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

धामन प्रजाति का था सांप

सर्प विशेषज्ञ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में निकला सांप धामन प्रजाति का है। इस प्रजाति के सांप को रैट स्नेक भी कहा जाता हैं क्योंकि ये सांप चूहे को खाते है। हालांकि सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews