Indore News: इंदौर में फिर रफ्तार का कहर, पेड़ में घुसी कार में लगी आग, 4 घायल

Accident in Indore : इंदौर में लगातार दुर्घटना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन एक्सीडेंट की ख़बरें सुनने को मिलती रहती हैं अभी हाल ही में शहर से एक एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ में घुस गई इतना ही नहीं उसके बाद कार में आग लग गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बता दे, कार में 4 लोग सवार थे जो एक्सीडेंट के तुरंत बाद कार से बाहर निकल गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कार पेड़ से टकराने के बाद कार में सवार चारों लोग घायल हो गए थे। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी का उपचार किया जा रहा है। हालांकि सभी ठीक है किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

Accident in Indore

जानकारी के मुताबिक, कार क्रमांक एमपी 09 जीडीसी 9087 के साथ यह हादसा हुआ है। कार चालक तेज रफ्तार में रात के समय कार चला रहा था। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। जिस वजह से यह हादसा हुआ।

कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने एक्सीडेंट के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। कार में सवार दोस्तों के नाम क्या है उसका पता अभी तक नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच में जुट चुकी है। जल्द ही इस मामले को लेकर खुलासे किए जा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews