तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन घायल, बड़ी जनहानि टली

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन घायल, बड़ी जनहानि टली

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में कार में सवार चार युवा जब घर की ओर आ रहे थे। तभी अचानक एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई, उनकी तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।  हालांकि गनीमत ये रही कि कार में सवार सभी युवक – युवतियां सुरक्षित है।

दरअसल, सोमवार रात को सुपरकोरिडोर पर भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां तीनों को उपचार किया गया। तीनों घायल खतरे से बाहर है।

बाणगंगा थाना पुलिस (Police) की माने तो घटना रात 9:30 बजे की है और ब्रेजा गाड़ी में सुपरकोरिडोर की ओर से लवकुश चौराहे की तरफ आ रही कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि अचानक उसका बैंलेस बिगड़ गया और वह पलटी खाकर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी और पलट गई। कार में उस वक्त 2 युवक और 2 युवतियां सवार थी जिनमें जिनमें एक युवती और दो युवक घायल हो गए। घायलों में प्रखर पिता मनीष पंचौली निवासी पंचशील नगर, तनू पिता राजेश भावसार निवासी द्वारकापुरी कालोनी और तनिष जैन पिता नितिश जैन निवासी द्वारकाधीश कालोनी है। पुलिस ने बताया गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिसमें एक लड़की को कोई चोट नहीं आई है। कार नितिश जैन की बताई जा रही है।
फिलहाल, दिल दहला देने वाली इस सड़क दुर्घटना में गनीमत ये रही कि सभी युवा सुरक्षित है और बड़ी जनहानि टल गई ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews