इंदौर में बन रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इतने करोड़ किए जाएंगे खर्च

Sports Complex In Indore

Sports Complex In Indore : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के पितमपुर औद्योगिक क्षेत्र के नए सेक्टर में जल्द ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाकर तैयार किया जाने वाला है। इसका काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी को नए सेक्टर और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाकर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी को 30 महीने के अंदर इस क्षेत्र को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक पितमपुर के सेक्टर 7 को नया रूप देने के लिए मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा इस एजेंसी को तय किया गया है। बता दें, इस नए सेक्टर को बनाने के लिए करीब 452 करोड रुपए का खर्च किया जाएगा। जिसमें सड़क, ड्रेनेज, पानी, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी कई सुविधाएं सेक्टर में उपलब्ध करवाई जाएगी।

ये स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी इसी सेक्टर में बनाकर तैयार किया जाएगा। ये सेक्टर 2186 हेक्टर का है, जिसमें से 1675 औद्योगिक और आवासीय इकाइयों का विकास किया जाएगा। खास बात ये है कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इस सेक्टर में बनता है तो उससे फैक्ट्री के कर्मचारियों के मनोरंजन और खेलकूद की सुविधाएं मिल सकेंगी। सेक्टर -7 को स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप के रूप में तैयार किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews