Sports News: फिल्म लगान की तर्ज पर बुंदेली वेशभूषा में संपन्न हुआ यह क्रिकेट कप, दलवाना वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

sports

सागर, ब्रजेन्द्र रायकवार। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत (revenue and transport minister) के विधानसभा क्षेत्र सुरखी (surkhi) में आयोजित मन्त्री क्रिकेट कप (mantri cricket cup) का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मैच बड़ोदा (baroda) और झिला (jhila) की टीम के बीच खेला गया, दोनों टीमों के खिलाड़ी फ़िल्म लगान (lagaan movie) की तर्ज पर बुंदेली पहनावे (bundeli outfit), धोती कुर्ता और सिर में गमझा बांधकर खेले।वहीं एक विधानसभा से किसी टूर्नामेंट में 428 टीमों के भाग लेने पर सुरखी क्रिकेट ट्रॉफी प्रतियोगिता (surkhi cricket trophie competition) दलवाना वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड (dalwana world book record) में भी दर्ज हुई। फाइनल मैच में दलवाना वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन, यूके से आई टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मंत्री पुत्र आकाश राजपूत को सौंपा।

पहले बल्लेबाजी करने वाली बड़ोदा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट पर 94 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झिला टीम मात्र 84 रन ही बना सकी, इस रोमांचक फाइनल मैच में बड़ोदा की टीम ने झिला की टीम को 9 रनों से पराजित किया। मैच के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा सीएम शिवराज सिंह के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने विजेता टीम को 1 लाख रूपये का चेक और शील्ड से सम्मानित किया और उपविजेता टीम को 51 हजार का चेक और शील्ड दे कर हौंसला अफजाई किया।

यह भी पढ़ें… पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, भाजपाईयों पर लगाए गंभीर आरोप

मैच के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान और राजस्व एवं परिवहन मंत्री मुख्य अथिति के रूप मे शामिल हुए इस दौरान खुली जीप में मन्त्री, कार्तिकेय चौहान और आकाशसिंह ने जनता का अभिवादन किया। वहीं मीडिया से बात करते हुए राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि उन्होंने ग्रामीण युवाओं को एक मंच उपलब्ध कराने की कोशिश की है, सीएम के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि समाज में बदलाव लाने हेतु युवा आगे आएं, शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी जैसे कार्य सरकार कर रही है। उन्होंने बताया कि वो खुद आगामी दिनों में 5 विद्यालय गोद लेंगे तथा उनमें सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews