
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस पर पथराव किए जाने की खबर सामने आ रही है। इस घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस एक अपहृत युवक को छुड़ाने के लिए गई थी, तभी पथराव की इस घटना को अंजाम दिया गया।
गढ़ीमलहरा पुलिस पर पथराव
बता दें ग्राम टिकरा की रहने वाली बुधिया बाई कुशवाहा ने थाने में शिकायत की थी कि सिंहपुर निवासी दीपू उर्फ दीपक पुत्र जंगबहादुर राजपूत अपने चार अन्य साथियों के साथ उसके पति किशोरी कुशवाहा का अपहरण कर ले गए हैं और उसे बंधक बना लिया गया है। बुधियाबाई की रिपोर्ट पर गढ़ीमलहरा थाने में धारा 147, 365 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध किय गया।
[dgv_vimeo_video id=”850423711″]
युवक को छुड़ाया
अपहृत किशोरी कुशवाहा की तलाश करते हुए पुलिस टीम आरोपी दीपक के ननिहाल ग्राम गौर पहुंची। यहां पुलिस को किशोरी कुशवाहा मिल गया था। जब पुलिस किशोरी कुशवाहा को आरोपियों से छुड़ाकर ले जाने लगी तो आरोपी दीपक राजपूत, मुल्ली राजपूत, राजू उर्फ राजबहादुर राजपूत, महेश राजपूत, राममिलन मिश्रा सहित डेढ़ दर्जन महिला-पुरुषों के द्वारा पुलिस को रोकने का प्रयास किया गया तथा पुलिस बल पर पथराव कर दिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”850464170″]
आरोपियों के पथराव करने के बाद भी पुलिस ने घर में अपहृत कर रखे गए युवक को छुड़ाया। मामले की सूचना मिलने पर एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और आरोपियों के घर में दबिश दी। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

