Khandwa : आज से शुरू हुआ धूनी वाले दादा का बरसी उत्सव, मां नर्मदा की 108 दीपक से होगी महाआरती

khandwa

Khandwa : धूनी वाले दादा के दरबार में श्री केशवानंद महाराज की बरसी पर आज से ही बरसी उत्सव की शुरुआत हो चुकी हैं। ये उत्सव हर साल धूमधाम से मनाया। दूर दूर से भक्त दादाजी के समाधि दर्शन करने के लिए खंडवा आते हैं। सबसे ज्यादा यहां मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और नागपुर के साथ अन्य शहरों से भक्त आते हैं। जानकारी के मुताबिक, दरबार समाधि दर्शन के अलावा भक्तों द्वारा धूनी माई में हवन भी करवाया जा रहा है।

खास बात ये है कि यहां मेला भी लगता है। ऐसे में यहां काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा यहां भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था रहती है। इतना ही नहीं श्री हरिहर भवन परिसर में भी भक्तों के लिए भंडारे प्रसादी वितरित की जा रही है। खास बात ये है कि बाबा की समाधि पर मालपुए और हलवे का भोग भक्तों द्वारा लगाया गया। इसको लेकर ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए कहा है कि मंदिर में सुबह चार बजे समाधि स्नान आज करवाया गया।

ऐसे में भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ रही। सुबह 5 बजे मंगल आरती की गई। फिर समाधियों की सेवा पूजा रोज की तरह की गई। आज रात में मां नर्मदा की 108 दीपक को से महाआरती होगी। साथ ही दादा जी के नाम के जाप भी करवाए जाएंगे। उसके बाद धूनी में सामूहिक रूप से हवन किया जाएगा। गौरतलब है कि दादाजी श्री केशवानंद महाराज ने 3 दिसंबर 1930 में समाधी ली थी। उसके बाद से ही हर साल यहां दादाजी दरबार में बरसी उत्सव मनाया जाता रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews