MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम पर दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई इलाकों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठिठुरन

MP Weather

MP Weather Upadte: मध्य प्रदेश का मौसम इन दिनों लगातार करवट लेता हुआ दिखाई दे रहा है। ठंड का कहर जारी है और कई जिले कोहरे के आगोश में समाए हुए हैं। आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अलविदा कहते साल 2023 के साथ बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। 29 और 30 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। 30 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्से में बारिश का सिलसिला शुरू होने का अंदेशा जताया गया है।

कई हिस्सों में होगी बारिश

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने से 30 दिसंबर से लगाकर 2 जनवरी तक ग्वालियर चंबल संभाग और उज्जैन समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल और बारिश का दौर देखा जाएगा। कई जिलों में मौसम साफ और शुष्क देखा जाएगा। कुछ शहरों में घना कोहरा छाया रह सकता है और विजिबिलिटी 50 मीटर से कम जा सकती है।

कितना है तापमान और विजिबिलिटी

फिलहाल चल रही कोहरे की स्थिति की बात करें तो ग्वालियर में विजिबिलिटी 100 मीटर, खजुराहो में 50 मीटर और टीकमगढ़ में 50 से 200 मीटर तक देखी जा रही है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान छतरपुर के बिजावर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में 5.8, अशोकनगर के आवरी में 7.3, शाजापुर में 7.7, और ग्वालियर में 7.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी तो देखी जा रही है लेकिन अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। जिस वजह से कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप फिलहाल कम नजर आ रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों को लेकर जो अनुमान लगाया है उसके मुताबिक कई जगहों पर घर कोहरा छाया रहेगा। पन्ना, ग्वालियर, दतिया, अशोक नगर, शिवपुरी, रीवा, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, मुरैना, निवाड़ी, दमोह जैसी जगहों पर घना कोहरा देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। कई स्थान पर ज्यादा बारिश तो कहीं पर बूंदाबांदी देखी जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews