Gwalior News : वीडियो कॉल के बीच में युवती हो गई न्यूड, एडिट वीडियो भेजकर मांगे 50 हजार

Gwalior News : वीडियो कॉल के बीच में युवती हो गई न्यूड, एडिट वीडियो भेजकर मांगे 50 हजार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) में एक अधिकारी के साथ हनीट्रैप जैसी घटना होने से बच गई। अधिकारी ने इसकी जानकारी खुद अपने फेसबुक एकाउंट पर लिखकर पोस्ट की है। घटना का जिक्र करते हुए अधिकारी ने लिखा कि उनके फोन पर अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया, जब रिसीव किया तो सामने महिला थी, बात करते करते महिला न्यूड हो गई और फिर थोड़ी देर बाद एडिट वीडियो डालकर 50 हजार रुपये की मांग करने लगी।

ग्वालियर में पदस्थ राजस्व अधिकारी (सहायक भू अभिलेख अधिकारी) रविनंदन तिवारी ने बीती रात उनके साथ घटी एक घटना का जिक्र किया है।  श्री तिवारी ने फेसबुक की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि मेरे नंबर पर 9670425088 से रात को 10:45 बजे वीडियो कॉल आया। रिसीव करने पर एक महिला के दर्शन हुए।  थोड़ी देर तो मैं समझ नहीं पाया ये क्या चाहती है? लेकिन थोड़ी ही देर में महिला ने अश्लीलता करना शुरू कर दिया। मेरी समझ में कुछ नहीं आया तो घबराकर मैंने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया दिया।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : सूनी रहेगी भाइयों की कलाई, सेन्ट्रल जेल में नहीं मनेगा रक्षाबंधन

सहायक भू अभिलेख अधिकारी रविनंदन तिवारी ने आगे लिखा कि थोड़ी देर बाद 11:10 पर फिर कॉल आया रिसीव करने पर फिर से वो महिला अश्लील हरकतें करने लगी मैंने हिम्मत करके ये देखने का प्रयास किया कि आखिर महिला चाहती क्या है? और लगभग 1 मिनट बाद मैंने फोन डिस्कनेक्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री के निर्देश एयर टर्मिनल का विस्तार हो, आलू अनुसंधान की गतिविधियां कम प्रभावित हो

फोन डिस्कनेक्ट करने के लगभग 20 मिनट बाद उसी नंबर से एक एडिट किया हुआ वीडियो आया और 50 हजार रुपए की डिमांड की गई और डिमांड पूरी नहीं होने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। मैंने कहा 5 रुपये नहीं दूंगा वायरल करना हो तो कर दो। फिर कुछ देर बाद महिला ने वीडियो डिलीट कर दिया।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, आदिवासियों को कहा शराबी, भाजपा ने किया हमला

रविनंदन तिवारी ने घटना का जिक्र करने के बाद आखिर में लिखा, मैं रात भर सो नहीं पाया।  प्रतिष्ठा बनाने में जीवन लग जाता है लेकिन कोई आपका सम्मान इस तरीके से भी बर्बाद करने के तरीके ढूंढ सकता है। घटना के बाद सहायक भू अभिलेख अधिकारी ने अपनी फेसबुक आईडी लॉक कर दी। बहरहाल अधिकारी की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं।  खबर लिखे जाने तक अधिकारी ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews