युवती को लिफ्ट देना पड़ा महंगा, धारदार हथियार के दम पर अवैध वसूली की कोशिश

युवती को लिफ्ट देना पड़ा महंगा, धारदार हथियार के दम पर अवैध वसूली की कोशिश

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर(Indore News) में एक अनजान युवती को मदद करने के लिए लिफ्ट देना भरी पड़ गया। युवती ने धारदार नुकीले हथियार के सहारे बुजुर्ग से 2500 रुपये मांगे और कहा कि वो कॉल गर्ल है और रुपये तो उसे देने पड़ेंगे। बुजुर्ग का नाम प्रकाश तिवारी निवासी समाजवाद नगर बताया जा रहा है जो पेशे से एक स्वतंत्र पत्रकार है। घटना एक दिन पहले की बताई जा रही है। इस मामले में प्रकाश तिवारी ने थाना पंढरीनाथ पर शिकायत भी दर्ज करवाई है।

एक अनजान युवती की मदद करना प्रकाश तिवारी को इतना महंगा पड़ेगा इस बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था। पंढरीनाथ थाना प्रभारी राकेश मोदी ने बताया कि रात 10 बजे प्रकाश तिवारी सियागंज से अपने घर लौट रहे थे तब नंदलालपुरा के करीब गणेश कचौरी सेंटर के पास एक अज्ञात युवती ने लिफ्ट मांगी। इसके बाद प्रकाश तिवारी ने मदद के लिहाज से लिफ्ट दी।

ये भी पढ़ें – MP Weather: तापमान में परिवर्तन, जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस ने बताया कि फरियादी ने शिकायत में कहा कि युवती के पास कोई नुकीली चीज थी जिससे उसने धमकाया था। पुलिस के मुताबिक ढाई हजार रुपये की मांग युवती ने की थी और बाद में वह सामान से भरे झोले को लेकर भाग खड़ी हुई।

ये भी पढ़ें – चाचा के साथ घूमकर आया डेढ़ साल का भतीजा जीप रिवर्स लेते समय पहिए के नीचे दबा, मौत

जानकारी के मुताबिक जब युवती ने खुद को कॉल गर्ल बताया तो प्रकाश तिवारी डर गए और गाड़ी छोड़कर भागने लगे इसके बाद जब वो लौटे तो उनकी गाड़ी पर रखा सामान से भरा बैग गायब था। पुलिस अब फरियादी की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती की तलाश कर रही है ।

[dgv_vimeo_video id=”649390775″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews