50 रुपए खो जाने पर मां की डांट से आहत हुई बच्चियां, घर छोड़ जा रही थी मुंबई, RPF ने किया रेस्क्यू

50 रुपए खो जाने पर मां की डांट से आहत हुई बच्चियां, घर छोड़ जा रही थी मुंबई, RPF ने किया रेस्क्यू

बुरहानपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर आरपीएफ की टीम ने घर से भागकर बिना टिकट यात्रा कर रही तीन बच्चियों को रेस्क्यू किया है। ये तीनों बच्चियां उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की हैं। 50 रुपए खो जाने और पिता की डांट के डर से इन तीनों ने घर से भागने का कदम उठाया।

मां ने तीनों बहनों को 50 रुपए गुम हो जाने पर डांट दिया था और चोरी का आरोप भी लगा दिया था। मां ने उन्हें पिता के आने पर शिकायत कर डांट खिलवाने की बात भी कही थी। इसी बात से बच्चियां आहत हो गई और घर छोड़कर भाई जाने के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस में बैठ गई। सूचना मिलने पर बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर चाइल्डलाइन की मदद से आरपीएफ पुलिस ने बच्चियों को ट्रेन से उतारा।

Must Read- दुमका मामले में CM सोरेन ने दिया बेतुका बयान, बोले- घटनाएं तो होती

बच्चियों को वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया गया जहां उनकी काउंसलिंग करने के बाद माता-पिता से फोन पर उनकी बात करवाई गई। बच्चियों को यह एहसास हो रहा है कि उनका घर छोड़कर जाने का फैसला गलत था। तीनों बहनें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के बाबू टोला क्षेत्र के पिंडारा गांव की रहने वाली हैं।

मां के डांटने से आहत हुई तीनों बच्चियों ने अपनी मां के बॉक्स से 500 रुपए निकाले और छोटी बहन के पास पहले से रखे 100 रुपए यानी कुल 600 रुपए लेकर यह तीनों मुंबई जाकर कुछ कर दिखाने का सपना देखते हुए ट्रेन में सवार हो गई।

लड़कियां वन स्टॉप सेंटर पर है, जहां उन्हें समझाइश दी जा रही है। माता-पिता से उनकी बात करवा दी गई है और इन्हें लेने के लिए माता-पिता जल्दी पहुंच रहे हैं। आगे की कार्रवाई के बाद बच्चियों को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews