
सीहोर, अनुराग शर्मा। सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील में अज्ञात आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति से लूट की वारदात सामने आई है। फरियादी ने बताया कि उसके साथ बाईक सवार कुछ बदमाशों ने चाकू की नोक पर उसके पास रखे मोबाइल और नगदी की लूट की है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
ये भी पढ़ें- VIDEO: ग्वालियर को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, Scindia ने की घोषणा
जानकारी के मुताबिक अहमदपुर थाना क्षेत्र के मझेड़ा जोड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फिल्मी स्टाइल में लूट की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। दरअसल वारदात के शिकार हुए फरियादी शारिक कुरेशी हर्रखेड़ा बेरसिया रोड से कबाड़ का सामान खरीदने के लिए अहमदपुर आया हुआ था। अहमदपुर थाने से चंद दूरी पर उसने अपने एक अन्य साथी के साथ कबाड़ा खरीदा, तभी बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आकर पहले तो कबाड़ का भाव पूछने लगा फिर बोला कि उसको भी कबाड़ा बेचना है। कबाड़ी शारिक कुरैशी कबाड़ देखने के लिए अज्ञात व्यक्ति के साथ बाईक पर बैठकर ग्राम मझेड़ा जोड़ के पास ले गया, जहां उसने कबाड़ी वाले के पेट पर छुरा अड़ा दिया। इस दौरान आरोपी का एक और साथी आ गया जिन्होंने पीड़ित कबाड़ी वाले से 25 हजार रुपय की नगदी और नोकिया का कीपैड फोन लूटकर घटना को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें- स्व. माधवराव Scindia के लिए ज्योतिरादित्य की MP के मंत्री से ये बड़ी मांग
दिनदहाड़े घटी इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। फरियादी ने अहमदपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल अहमदपुर पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वही बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने जिस मोटरसाइकिल से घटना को अंजाम दिया है उस मोटरसाइकिल पर कोई नंबर नहीं था। पुलिस इस मामले में जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”612494399″]
