इंदौर के “डेरी किंग” में मिलता है सबसे महंगा और सॉफ्ट पनीर, जानें इसका इतिहास और इसकी अद्भुत कहानी

इंदौर के “डेरी किंग” में मिलता है सबसे महंगा और सॉफ्ट पनीर, जानें इसका इतिहास और इसकी अद्भुत कहानी

“Dairy King” of Indore: इस दुकान के मालिक महेंद्र ठाकुर के अनुसार, यहां का पनीर न केवल महंगा है बल्कि बहुत सॉफ्ट भी है, और इसका प्रमुख उपयोग होटल्स और रेस्तरांट्स में होता है। इस दुकान में बड़े बड़े राजनेता से लेकर कई चर्चित हस्तियां पनीर का स्वाद लेने आ चुकी है। जानकारी के अनुसार इस पनीर के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से लेकर अभिनेता ऋतिक रोशन तक मुरीद हैं। आपको बता दें यह दुकान इंदौर के विजय नगर के सत्य साईं चौराहे पर स्थित है।

जानें 25 साल का सफ़र:

“डेरी किंग” की शुरुआत 25 साल पहले हुई थी और इसकी खासियत यह है कि यहां का पनीर तेजी से तैयार होकर बाजार में बिकता है। महेंद्र ठाकुर ने बताया कि रोजाना लगभग 200 सौ किलो ताजा पनीर बनाते हैं, जो कुछ घंटों में ही बिक्री हो जाता है। उनके अनुसार, ग्राहकों को कई बार खाली हाथ लौटकर जाना पड़ता है और इसका कच्चा पनीर खाने वालों की भी कमी नहीं है।

परंपरागत व्यापारिक मॉडल:

दरअसल “डेरी किंग” एक परंपरागत व्यापारिक मॉडल है, जो पिछले 58 वर्षों से महेंद्र ठाकुर और उनके परिवार द्वारा संचालित हो रहा है। वे बताते हैं कि वे चन्द्रावती गंज के आसपास के गाँवों से दूध लेते हैं, और आज भी उन्हीं गाँवों से दूध लाते हैं।

ग्राहकों का पसंदीदा ठिकाना:

“डेरी किंग” में मिलने वाले पनीर की डिमांड इस बात से पता चलती है कि यह उच्चतम गुणवत्ता का होता है। यहां रोजाना करीब 2 क्विंटल पनीर की काउंटर सेल होती है, सुबह 7 बजे के आसपास जिम जाने वाले ग्राहकों की भी बड़ी मांग है। “डेरी किंग” में मिलने वाले पनीर की कीमत 460 रुपए है, जबकि बाजार में इसकी कीमत 360 रुपए से 380 रुपए तक है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews