
Indore News : हार्ट अटैक के मामले दिन पे दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन किसी ना किसी की हार्ट अटैक से मौत होने की खबर सामने आ रही है। कभी कोई गाड़ी चलाते-चलाते मर रहा है तो कोई जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान अचानक गिर कर। अभी हाल ही में इंदौर से एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि जिम में एक्सरसाइज करते वक्त एक होटल मालिक की मौत हो गई।
दरअसल वह रोजाना 2 घंटे जिम में एक्सरसाइज करते थे। उनकी उम्र 55 वर्ष थी। वह 78 स्कीम नंबर में वृंदावन होटल के मालिक थे। उनका नाम प्रदीप रघुवंशी था। वह पिछले एक साल से जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। प्रदीप रघुवंशी के बेटे की शादी इसी साल जनवरी में होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हो गई। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
[dgv_vimeo_video id=”786531965″]
इसमें वह पहले यो चलते हुए नजर आ रहे है और एक दम से उन्हें चक्कर आया और वह पास रखी टेबल पर टिके और नीचे गिर गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सेहत के प्रति प्रदीप रघुवंशी काफी सजक थे। वह नियमित रूप से रोज जिम जाकर एक्सरसाइज करते थे। गौरतलब है कि हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी की हार्ट अटैक की वजह से मौत होने की ख़बरें सुनने को मिल रही है।
