बीजेपी नेता के घर हमला करने वाले गुंडों का निकाला गया जुलूस, एसपी ने दी चेतावनी

बीजेपी नेता के घर हमला करने वाले गुंडों का निकाला गया जुलूस, एसपी ने दी चेतावनी

इंदौर, आकाश धोलपुरे। बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष इंदौर गोपीकृष्ण नेमा के घर पर हमला करने वाले गुंडों की आज शामत आ गई। दरअसल, दो दिन पहले ही शातिर बदमाश अरुण वर्मा और अश्विनी सिरोलिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वही पुलिस ने अब अनमोल संधू और पूर्व बीजेपी विधायक के घर पर चाकू लहराने वाले सुदर्शन सोलंकी सहित 5 बदमाशों को गिरफ्त में ले लिया।

शातिर गुंडों का आज छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित बीजेपी नेता के घर के आस पास जुलूस निकाला ताकि लोगों में गुंडों का खौंफ कम हो और बदमाशों के हौंसले भी पस्त हो सके। जुलूस निकाले जाने के दौरान हमलावर गुंडे शर्म से पानी पानी नजर आए। फिलहाल, पुलिस अब एक अभियान के तहत अन्य बदमाशों पर नकेल कस रही है।

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र के एसपी महेशचंद्र जैन ने मीडिया को बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश के तहत जिले के सभी थानों पर गुंडे बदमाशों को थाने पर बुलाकर डोजियर भरवाया जा रहा है, जिसमे उनसे ये जानकारी ली जा रही है कि उनके गुजर बसर के क्या साधन है।

इसके अलावा गुंडों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने अपराध को अंजाम दिया तो उनका भी वो हो हश्र होगा जो दूसरे गुंडे बदमाशों का हो रहा है। वही उन्होंने बताया कि पश्चिम क्षेत्र के छत्रीपुरा थाने में ही 100 से ज्यादा बदमाशों को बुलाया गया है और पश्चिम क्षेत्र के सभी थानों में आज 700 से ज्यादा सूचीबद्ध गुंडो को बुलाकर डोजियर भरवायाकर सख्त चेतावनी दी गई है।

कुल मिलाकर इंदौर में पुलिस एक्शन मोड में है और बदमाशों द्वारा अब यदि कोई अपराध किया जाता है तो उन पर कड़ी कार्रवाई के साथ ही उनके निर्माणों पर भी पुलिस नकेल कस सकती है, जैसा कि बीते 15 दिनों में इंदौर पुलिस ने किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews