अलीराजपुर में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, आरोपी ने गाड़ी से कुचला, मौत

dead body

Dead body in shivpuri

अलीराजपुर, डेस्क रिपोर्ट। दिन-ब-दिन महिला अपराध (Female crime) बढ़ते ही जा रहा है। जिसके चलते अब कोई भी लड़की व महिला कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन महिलाओं से संबंधित अपराध (Female crime) के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के अलीराजपुर (Alirajpur) जिले से भी एक महिला अपराध (Female crime) का मामला सामने आया है। जिसमें मजदूरी (wage) कर घर लौट रही एक लड़की से छेड़छाड़ (Girl molestation) किया गया। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की को गाड़ी से कुचल (Girl crushed by car) कर मौत के घाट उतार दिया।

छेड़छाड़ का विरोध ने पर आरोपी ने गाड़ी से कुचला

इस संबंध में मृतका की साथी ने बताया कि वह दोनों की मजदूरी करके घर लौट रही थी। तभी गाड़ी चालक ने बुरी नीयत से उनके साथ छेड़छाड़ (molestation) करने लगा। इसी बात का विरोध करने पर ड्राइवर ने उन दोनों को गाड़ी से नीचे उतार दिया। जिसके बाद गाड़ी चालक ने एक लड़की को गाड़ी के नीचे कुचल दिया (Girl crushed by car)। गाड़ी से जख्मी हुई लड़की को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने आखिरी सांस ली। फिलहाल मामले की शिकायत के बाद पुलिस (police) ने आरोपी गाड़ी चालक को गिरफ्तार (Driver arrested) कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े – Transfer : सहकारिता विभाग में उपायुक्त और सहायक आयुक्त के तबादले, देखिये लिस्ट

टीआई ने दी घटना की जानकारी

इस संबंध में टीआई दिनेश सोलंकी (TI dinesh solanki) ने कहा कि यह घटना 7 फरवरी की रात घटित हुई थी। जिसमें मृतिका की उम्र 19 वर्ष है, जो मजदूरी का काम करती थी। पुलिस ने बताया कि दो लड़की मजदूरी कर वापस लौट रही थी, तभी गाड़ी चालक की नियत खराब हो गई और उसने छेड़छाड़ (Molestation) करना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर गाड़ी चालक ने उन्हें रास्ते में ही उतार दिया। वहीं पैदल चल रही दोनों लड़कियों के ऊपर ड्राइवर ने गाड़ी चला दिया। जिसमें एक लड़की गाड़ी के नीचे आ गई, जबकि दूसरी लड़की पूरी तरह से सुरक्षित है।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

टीआई (TI dinesh solanki) ने कहा कि मृतिका की साथी प्रत्यक्षदर्शी (Eyewitness) है। जिसके बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर घटना में प्रयुक्त की गई गाड़ी को भी जब्त किया गया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews