MP के हर जिले में होगी एडवांस मिल्क टेस्टिंग लेबोरेटरी, की जा सकेगी 35 तरह की जांच

MP

MP News: बाजार में बिकने वाले दूध की शुद्धता की जांच करने के लिए अब खाद्य विभाग एक और कदम उठाने जा रहा है। मध्य प्रदेश के हर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग को एडवांस मिल्कोमीटर उपकरण मुहैया करवाया जाएगा। इस उपकरण के जरिए दूध की शुद्धता की जांच कभी भी कहीं भी की जा सकेगी। अगले हफ्ते इसे मध्य प्रदेश के हर जिले में उपलब्ध करवाए जाने की योजना बनाई गई है, जिस पर काम किया जा रहा है।

MP में 40 नई प्रयोगशाला

आपको बता दें कि पहले से ही प्रदेश के 15 जिलों में खाद्य चलित प्रयोगशाला चल रही है। इन सभी में पुराने मिल्कोमीटर लगे हुए हैं, जिन्हें अब एडवांस उपकरण से अपडेट किया जाएगा। आने वाले दिनों में 40 नई चलित प्रयोगशालाएं शुरू की जाने वाली है, जिसमें सारे उपकरण एडवांस्ड लगाए जाएंगे। अब तक जो लेबोरेटरी चल रही है उसमें सिर्फ चार या पांच जांच ही की जा सकती है। लेकिन नई चलित लेबोरेटरी में 35 से ज्यादा जांच की जा सकेगी।

जिस दूध की जांच की जाएगी, उसकी रिपोर्ट वहीं के वहीं 2 से 3 मिनट में मिल जाएगी और शुद्धता की जांच की जा सकेगी। इस 40 लेबोरेटरी के जरिए जांच की कार्रवाई करने में काफी सुविधा उपलब्ध होगी। अगर जांच में कोई गड़बड़ पाई जाती है तो तुरंत उचित कदम उठाए जा सकेंगे।

ऐसी होगी मशीन

चलित प्रयोगशाला में लगाई जाने वाली मशीन की बात करें तो ये एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से अपडेट होगी। इनमें जो मिल्कोमीटर लगाए जाएंगे वह नए वर्जन के होंगे। 40 नए वाहन तैयार किए जा रहे हैं और पुराने 15 वाहनों को भी अपडेट किया जाएगा। फिलहाल एक प्रयोगशाला 3 से लेकर 5 जिलों में जाकर काम करती है लेकिन नई प्रयोगशाला शुरू होने से सब कुछ आसान हो जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews