MP Election: चुनाव के दौरान VIP सुरक्षा के लिए होंगे कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर होगी इंटेलिजेंस की नजर

MP Election

MP Election: प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके पहले कई बड़े नेता मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और राहुल गांधी शामिल है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश के प्रमुख पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री के दौरे को सुरक्षा

मध्य प्रदेश में होने वाले कई बड़े नेताओं के इस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा भी शामिल है। इसकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपीजी के डीआईजी विमुक्त रंजन की ओर से समारोह स्थल की व्यवस्था से लेकर सुरक्षा में आने वाली चुनौती, हेलीपैड, हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने का मार्ग, आकस्मिक योजना, मोटरसाइकिल का काफिला और बल तैनाती की योजना के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने इन सभी व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखने और सुरक्षित इंतजाम करने को कहा है। इस दौरान आईबी के संयुक्त संचालक दीपांकर त्रिवेदी ने वीआईपी सुरक्षा को लेकर सभी मामलों का गंभीरता से अध्ययन कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा है। डीजीपी सुधीर सक्सेना ने चुनावी दौरे के बारे में बात करते हुए रोड शो से लेकर जन दर्शन और अन्य आयोजनों में उपयुक्त व्यवस्था किए जाने की बात कही है।

हर जगह होगी इंटेलीजेंस की नजर

विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश में वीआईपी दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने को लेकर तैयारियां का दौर शुरू हो चुका है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग में आईबी और विशेष सुरक्षा दल यानी एसपीजी के अधिकारियों ने मैदानी अमले तक सुरक्षा संबंधी निर्देश पहुंचने का काम किया। इस बात के निर्देश दिए गए की सुरक्षा संबंधी बातों को बारीकी से समझा जाए और गंभीरता दिखाते हुए इंतजाम किए जाएं। इस दौरान ड्रोन के उपयोग पर भी नजर रखी जाने वाली है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस बारे में भी जानकारी दी गई है कि किस तरह से ड्रोन का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। अब प्रदेश में ड्रोन के उपयोग को लेकर सावधानी बढ़ जाएगी और हर जगह प्रदेश पुलिस के सुरक्षाकर्मियों समस्त इंटेलिजेंस ब्यूरो की नजर होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews