Dabra News: चोरों के हौसले बुलंद, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल किया पार

dabra

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। डबरा (dabra) अनुभाग में चोरों (thieves) के हौसले इतने बुलंद है कि वे आए दिन कहीं ना कहीं चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। अब तक चोर लाखों के माल पर हाथ साफ कर चुके हैं। सबसे बड़ी बात कि चोर एक साथ कई घरों को निशाना बनाते हैं। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि चोर बड़ी संख्या में दस्तक देते हैं। आज फिर डबरा देहात थाना क्षेत्र के बरोठा गांव (barotha village) में चोरी की घटना हुई जिसमें आधा दर्जन मकानों (half dozen houses) से लाखों का सामान चुरा लिया गया गया।

आपको बता दें कि डबरा देहात थाना क्षेत्र के बरोठा गांव में आज रात चोरों ने लगभग आधा दर्जन मकानों को निशाना बनाया। ग्रामीणों की माने तो कुछ घरों में शादी होनी थी जिसके चलते  जेवरात रखे हुए थे तो कई घरों से नगदी और जेवर पार हो गए। चोरी के सामान की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। इससे पूर्व भी चितावनी गांव में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। चोरी की घटनाओं को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि कोई बड़ी चोर गैंग है जो एक साथ कई घरों को अपना निशाना बना रही है। सबसे बड़ी बात चोर ग्रामीण अंचल में ज्यादा दस्तक दे रहे हैं और वहीं अपनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें… School Education : 9वीं और 11वीं के छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार आज ले सकती है बड़ा निर्णय

पुलिस की मानें तो चाहे डबरा देहात थाना हो या सिटी सभी जगह लगातार चोरियां हो रही है पर पुलिस प्रशासन है कि हाथ पर हाथ धरे बैठा है अभी तक कोई भी चोर गैंग पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ी है। आज बरोठा गाँव में ग्रामीणों को बंदूक के खाली कारतूस भी मिले हैं जिससे स्पष्ट है कि यह गैंग हथियारों से लैस होकर आती है यदि कोई जाग जाए तो अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता फ़िलहाल पुलिस मामला दर्ज कर चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews