देवास में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, दिनदहाड़े लाखों की चोरी को दिया अंजाम

देवास में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, दिनदहाड़े लाखों की चोरी को दिया अंजाम

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास (Dewas) के जमनानगर इलाके में लाखों रुपए की चोरी होने की बड़ी घटना सामने आई है। यहां पर एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोलते हुए नगदी सहित लाखों रुपए के जेवर पर हाथ साफ कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक देवास के जमनानगर में हनुमान मंदिर के पास कैलाश चंद्र सोनी का मकान है। परिवार किसी काम के चलते चिड़ावद गया हुआ था। काम निपटा कर जब परिवार वापस लौटा तो चोरी की घटना के बारे में पता चला।

Must Read- विदिशा में बदमाशों की अड़ीबाजी, रुपए ना देने पर युवक को मारा चाकू 

चोरी की घटना को दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच अंजाम दिया गया है। इस समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था इसी का फायदा उठाकर खिड़की का नकुचा उसका कर चोर मकान में घुस गए और यहां रखे 50 हजार नगदी सहित सोने के लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर के भाग खड़े हुए।

परिवार जब वापस घर पर पहुंचा तो इस चोरी की जानकारी लगी। जानकारी लगते ही परिवार ने बीएनपी पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति देखने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 380 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews