भाजपा नेता अरविंद पटेरिया के प्रयासों से हजारों किसानों को मिला पानी,किसानों के चेहरो पर आई मुस्कान

भाजपा नेता अरविंद पटेरिया के प्रयासों से हजारों किसानों को मिला पानी,किसानों के चेहरो पर आई मुस्कान

छतरपुर, संजय अवस्थी। भगवां क्षेत्र के हजारों किसान पानी के लिए परेशान हो रहे थे। किसानों को पानी न मिल पाने का कारण यह था कि बानसुजारा बांध से पानी नहीं मिल रहा था। जिसकी सूचना जनहितैषी नेता भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटैरिया को लगी, उन्होंने किसानों की समस्या को गंभीरता से लिया और टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी से संपर्क कर किसानों के हित के लिए प्रयास किए। परिणामस्वरूप कलेक्टर ने बांध का गेट खुलवाया और बाँध के गेट खुलने से हजारों किसानों के खेतों में पानी पहुंचने लगा है।

उल्लेखनीय है कि बड़ामलहरा तहसील अंतर्गत वीरों, बरेठी, खरदूती, सिजवाहा, पीरा, देवरान, मडख़ेरा सहित तमाम ऐसे गांव हैं जहाँ के किसान बानसुजारा बांध के पानी को तरस रहे थे। भाजपा के जन हितेषी नेता अरविंद पटेरिया किसानों के हित में कार्य करती रहती हैं और किसानों की हर समस्या को सुनते हैं। भाजपा नेता के प्रयास ही हैं जिससे  हजारों किसानों को पानी मिल सका।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews