दो बच्चों सहित महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले पत्नी बनाकर लाया था घर, पुलिस जांच में जुटी

dead body found in a room

टीकमगढ़, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले (Tikamgarh district) में दो बच्चों सहित महिला की संदिग्ध मौत (suspicious dead bodies) की खबर सामने आई है। दोनों बच्चों के शव घर में और महिला का शव पास के कुंए में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि गांव का युवक रतिराम करीब 5 महीने पहले मृतक महिला सहित दोनों बच्चों को हरियाणा से अपने घर बतौर पत्नी बनाकर लाया था। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, PHQ ने जारी किये आदेश

जानकारी के अनुसार पूरा मामला कुड़ीला थाना अंतर्गत रमपुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व गांव का रतिराम रजक हरियाणा में मजदूरी करने गया था। उस दौरान उसकी अंगूरी नाम की महिला से पहचान हुई। वह करीब 5 महीने पहले अंगूरी को उसके दो बच्चों सहित अपने गांव रमपुरा लाया जहां दोनों बतौर पति-पत्नी रह रहे थे। वहीं मामले पर रतिराम ने बताया कि वह बीती शाम के समय खेत पर काम करने के लिए गया था और रात भर खेत पर ही रहा। वहां से जब वह सुबह घर आया तो सोनू (4 साल) और शिवानी (5) दोनों बच्चे बेहोशी की हालत में मिले वहीं महिला का शव कुंए के पास मिला। इसकी जानकारी उसने तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाया।

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग के कारनामों का बड़ा खुलासा, मृतकों के नाम से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट किये जारी

इस मामले में पुलिस का कहना है कि दो बच्चों सहित महिला के मिले शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews