Loksabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम मौका, जल्द शुरू होगी तीसरे चरण की प्रक्रिया

Lok Sabha Election 2024

Loksabha Elections 2024: देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई दिखाई दे रही है। सभी जगह चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मध्य प्रदेश के सतना, खजुराहो, रीवा, टीकमगढ़, दमोह, बैतूल समेत होशंगाबाद जैसे इलाकों में दूसरे चरण के मतदान में जो प्रत्याशी खड़े होने वाले हैं, आज उनकी स्थिति साफ हो जाएगी। दरअसल आज नाम वापसी का अंतिम दिन है जिसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि कितने लोग एक दूसरे को टक्कर देने के लिए मैदान में उतरने वाले हैं। इन जगहों पर 26 अप्रैल को मतदान है। आज नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को प्रचार के लिए 16 दिन मिलेंगे।

कितने नामांकन हुए दाखिल

बता दें कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए 93 अभ्यर्थियों के नामांकन सही पाए गए हैं। जबकि इसके अलावा अन्य 16 के नामांकन गलतियों के चलते अस्वीकृत कर दिए गए हैं। जिलेवार प्रत्याशियों की संख्या की बात करें तो रीवा में 14, खजुराहो में 14, टीकमगढ़ में 8, दमोह में 16, बैतूल में 9, होशंगाबाद में 12 और सतना में 20 अभ्यर्थियों के नामांकन सही निकले हैं। इसके अलावा इन्हीं जगहों पर खजुराहो और रीवा में पांच, टीकमगढ़, दमोह और सतना में दो-दो नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं।

कब है तीसरे चरण का नामांकन

लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। 12 अप्रैल से चुनाव में खड़े होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। बता दें कि तीसरे चरण में मध्य प्रदेश के 8 सीटों पर मतदान किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews