MP News : 1 रुपये किलो हुए टमाटर के दाम, किसानों ने की समर्थन मूल्य तय करने की मांग

mp news , tomato

mp news

MP News : किसान तब खुश रहता है जब उसे उसकी फसल के अच्छे दाम उसे मिलते हैं लेकिन तब नहीं जब फसल के दाम गिरा दिए जाते हैं। ऐसे में किसानों की मुश्किलें बढ़ जाती है। जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभी हाल ही में छिंदवाड़ा जिले से एक ऐसे ही खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सब्जियों के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं जिसकी वजह से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, छिंदवाड़ा में टमाटर एक रूपये किलो के दाम में बिक रहा है। इस वजह से किसान काफी ज्यादा निराश है। किसानों की इतनी मेहनत के बावजूद भी उन्हें मुनाफा नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से कुछ किसानों ने टमाटर रोड पर फेंकना शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं कुछ किसानों ने सब्जी का समर्थन मूल्य देने की मांग भी की है।

इस मामले को लेकर एक किसान से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि टमाटर की खेती करने वालों की हालत इतनी खराब है कि वह अपने टमाटर एक रूपये किलो में बेचने पर आ गए हैं। इस वजह से कई किसानों के आंसू तक नहीं थम रहे हैं। किसान खुद ही अपने खेतों से टमाटर तोड़ कर सड़कों पर फेंक रहे हैं और जानवरों को खिला रहे हैं।

वहीं किसान उमेश साहू द्वारा बताया गया है कि अब सब्जी उगाने वाले किसान मुख्यमंत्री शिवराज को उम्मीद की नजरों से देख रहे हैं। क्योंकि अभी तक जिस प्रकार चावल, गेहूं, चना और अन्य चीजों का समर्थन मूल्य तय किया जाता है। उसी प्रकार अब किसानों ने सब्जियों का समर्थन मूल्य तय करने की मांग की हैं। दरअसल अब तक किसानों को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। वह इस नुकसान की भरपाई भी नहीं कर पा रहे हैं। उनकी जेब से आधा पैसा लग रहा है इस वजह से यह मांग की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews