Tourism In MP: पर्यटकों की पसंद बन रहा मध्यप्रदेश, दिसंबर से पहले ही फुल हुई होटलों की बुकिंग

Tourism In MP, new year 2023

सांकेतिक तस्वीर

Tourism In MP: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। सर्दियों में घूमने का मजा ही कुछ और होता है लोग 5 से 6 दिन की छुट्टियां निकाल कर घूमने के लिए जाते हैं जहां उन्हें सुकून के साथ आनंद मिल सके। इस साल लोग सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल घूमने के लिए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश घूमने आ रहे लोग सबसे ज्यादा इंदौर और उज्जैन का लुफ्त उठा रहे हैं।

इसके अलावा इस मौसम में सबसे ज्यादा लोग पचमढ़ी जाते हैं क्योंकि वहां जैसा नजारा और सुकून कही नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप भी मध्यप्रदेश के किसी पर्यटन स्थल पर 20 से 31 के बीच घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको मोटी रकम चुकाना पड़ सकती है। दरअसल, सभी होटलों की बुकिंग फुल होने की वजह से दुगुना किराया देना पड़ सकता है साथ ही अपना प्रतिदिन का खर्चा भी हजारों में जा सकता हैं।

इंदौर के 80% होटल बुक –

बात करें इंदौर की तो इंदौर के आसपास के पर्यटन स्थलों पर घूमने जाने वालों की संख्या इस साल बढ़ गई है। काफी लोग इंदौर की आसपास की लोकेशन देखने के लिए और मौसम का लुफ्त उठाने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में यहां कि सभी होटलें पहले से ही बुक हो चुकी हैं। करीब 80 % कमरे बुक है बचे हुए 20 % कमरे दुगुनी कीमत पर मिलने वाले हैं।

इसके अलावा इस मौसम में पचमढ़ी में एक कमरे के लिए 50 हजार रुपए तक खर्च करना पड़ सकते हैं। वहीं सैलानी टापू के होटल में 13 हजार रुपये तक का कमरा मिलेगा। पहले 8 हजार रुपए में प्रतिदिन के हिसाब से कमरा मिल जाता था लेकिन अब उसकी कीमत 50 हजार रुपये तक पहुंच गई है।

होटलों के किराय में 40 प्रतिशत तक का इजाफा –

क्योंकि कोरोना महामारी के बाद ये पहला साल है जब लोग ऐसी जगहों पर घूमने के लिए जाने वाले हैं। हालांकि पहले भी लोग यहां घूमने के लिए जा चुके हैं लेकिन सर्दियों के मौसम में इस साल यहां सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल सकती है। क्योंकि दिसंबर शुरू होने से पहले ही मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों के होटलों के कमरे बुक किए जा चुके हैं। इसके अलावा उज्जैन और महेश्वर के होटलों के रूम भी सारे बुक है।

लोगों ने पहले से ही प्री बुकिंग करवा ली है। इन होटलों के कमरों का किराया भी दुगुना है। कहा जा रहा है कि करीब किराय में 40 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किराया इतना ज्यादा बढ़ रहा है। क्योंकि कोरोना महामारी से पहले होटलों का किराया कम हुआ करता था लेकिन इस साल ज्यादा संख्या में पर्यटक आने का अनुमान है इस वजह से किराया भी दुगुना कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews